गर्मी में रोजेदारों की परीक्षा समाप्त होने वाली है, क्योंकि अब आगामी 11 वर्षों तक रमजान का महीना सर्दियों में रहेगा। वर्ष 2007 से 2025 तक मुसलमानों ने रमजान के रोजे भीषण गर्मी के बीच रखे, लेकिन 2026 से 2036 तक इस्लामी कैलेंडर का यह पाक महीना ठंडे मौसम में आएगा।

गर्मियों से राहत, ठंडे मौसम में रमजान 2007 से 2025 तक 19 बार रमजान का महीना गर्मियों में आया, जब रोजेदारों को तेज धूप, उमस और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्च से सितंबर के बीच रमजान पड़ा, जिसमें अप्रैल-मई की झुलसा देने वाली गर्मी और जून-जुलाई-अगस्त की उमस ने रोजेदारों की परीक्षा ली। लेकिन अब इस्लामी कैलेंडर के चंद्र वर्ष और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अंतर के कारण रमजान धीरे-धीरे सर्दियों की ओर खिसक रहा है। 2026 से 2036 तक रमजान दिसंबर, जनवरी, और फरवरी की कंपकंपाती सर्दी में आएगा, जिससे रोजेदारों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा, अक्टूबर और नवंबर की हल्की सर्दी भी रोजेदारों के लिए आरामदायक होगी।

हर साल 10-12 दिन पीछे खिसकता है रमजान मदरसा अरबिया इमदादिया के मोहतमिम और शेखुल हदीस मौलाना मोहम्मद असजद कासमी के अनुसार, रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जो हिजरी चंद्र कैलेंडर के अनुसार तय होता है। चंद्र वर्ष लगभग 354 दिनों का होता है, जिससे यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से 10-12 दिन छोटा होता है। इस अंतर के कारण रमजान हर साल पहले आता है और हर 33 वर्षों में एक बार सभी मौसमों का चक्र पूरा करता है।

2030 में दो बार रमजान, 2033 में दो ईदें वर्ष 2030 मुसलमानों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल रमजान दो बार आएगा। पहली बार जनवरी में और दूसरी बार दिसंबर में रमजान का आगाज होगा। इसके तीन साल बाद 2033 में मुसलमानों को दो बार ईद मनाने का अवसर मिलेगा। पहली ईद जनवरी में और दूसरी ईद दिसंबर में पड़ेगी।
रमजान का यह परिवर्तन धार्मिक रूप से अहम होने के साथ-साथ रोजेदारों के लिए सुकून देने वाला होगा। गर्मी में रोजे रखने की कठिन परीक्षा के बाद अब अगले 11 सालों तक सर्दियों में इबादत करने का मौका मिलेगा।
नोट- उपरोक्त सभी जानकारी चाँद कि गणनाओं के आधार पर कि गयी है समय और तारीख आगे पिछे हो सकती है।
अब इंतजार है ईद का सुर्यास्त होते ही मुस्लिमधर्मावलंबी चाँद देखते नजर आए जैसे ही चाँद दिखने कि सुचना आएगी चाँद मुबारक और ईद मुबारक कि बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और कल देशभर मे ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा।