राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार में नवरात्रि के पावन अवसर पर खुशियों की नई किलकारी गूंजी है। अशोक गहलोत एक बार फिर से दादा बने हैं। उनके बेटे वैभव गहलोत और बहू हिमांशी गहलोत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इससे पहले वैभव और हिमांशी की एक बेटी काश्विनी गहलोत भी है।

इस शुभ समाचार को वैभव गहलोत ने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “परमपिता की असीम अनुकम्पा से हमारे घर में खुशियों की नई किलकारी गूंजी है! भगवान की कृपा से हमें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। हिमांशी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमारे लिए अनमोल हैं।”
गहलोत परिवार को इस शुभ अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक जगत से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। समर्थकों और शुभचिंतकों ने अशोक गहलोत और वैभव गहलोत को शुभकामनाएं देते हुए नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परिवार में उत्सव का माहौल
इस शुभ अवसर पर गहलोत परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल है। पहले से ही बेटी काश्विनी गहलोत के साथ अब बेटे के आगमन ने परिवार की खुशी दोगुनी कर दी है।
वैभव गहलोत का राजनीतिक सफर
वैभव गहलोत, राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत के बेटे हैं। वे कांग्रेस पार्टी में दो दशक से सक्रिय हैं और राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में जोधपुर और 2024 में जालौर-सिरोही से लोकसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।
हिमांशी गहलोत – सामाजिक कार्यों में सक्रिय
वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत राजनीति से दूर रहते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। वे ‘इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसाइटी’ के जरिए कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद करती हैं। हाल ही में उन्होंने हेयर डोनेशन कैंपेन में हिस्सा लेकर कैंसर पीड़ित बच्चियों के लिए प्रेरणादायक कार्य किया था।
सोजत न्यूज परिवार भी पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत साहब,वैभव गेहलोत साहब और पुरे गेहलोत परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है।