सोजत सिटी। सोजत क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण देवे के जन्मदिवस के अवसर पर आज शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास स्थान पर पहुँच कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और जन्मदिन की बधाइयाँ दीं।
इस मौके पर हजरत नुरशाह बाबा मस्तानशाह बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद साकिर (राजा) सिलावट अपनी कमेटी के सदस्यों और साथियों के साथ श्री दवे के निवास पर पहुँचे। उन्होंने श्री दवे को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट कीं और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस शुभ अवसर पर उनके साथ साजिद भाई, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अध्यक्ष मोहसिन अली, फारूक शाह, बाबू भाई कुरेशी, और इमरान बागड़ी तेली भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्री दवे को बधाई दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की।
श्री लक्ष्मीनारायण देवे को सोजत क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माना जाता है। उनके जन्मदिन पर विभिन्न समाजों और संगठनों से जुड़े लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।