वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
सोजत। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। आज सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के पत्तों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। हरा सोना कहे जाने वाले मेहंदी पत्ते आज ₹6250 प्रति क्विंटल तक बिके, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं दूसरी ओर, लहसुन के डबल बम ने ₹11025 प्रति क्विंटल का रिकॉर्ड तोड़ मूल्य प्राप्त किया।
सोजत की मंडी में आज लगभग सभी प्रमुख फसलों में लेन-देन सक्रिय रहा। खासकर लहसुन, सरसों, गेहूं और चना में विशेष उतार-चढ़ाव देखा गया।
आज के प्रमुख भाव (सोजत कृषि उपज मंडी – 14 मई 2025):
गेहूं
- मील हल्के – ₹2350 से ₹2400
- मील क्वालिटी – ₹2400 से ₹2481
- एवरेज – ₹2501 से ₹2551
- एक्सट्रा – ₹2551 से ₹2650
चना
- देशी चना – ₹4500 से ₹5360
- पेप्सी – ₹5450
- मोटा – ₹5201
सोयाबीन
- सामान्य – ₹3500 से ₹4350
- ग्रेडिंग – ₹4300 से ₹4381
सरसों
- सामान्य – ₹5200 से ₹6000
- लेब कंडीशन – ₹6150
विशेष: सरसों में आज ₹50 प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई।
लहसुन
- बारीक छर्री – ₹2000 से ₹2900
- मीडियम छर्री – ₹3000 से ₹3500
- लड्डू – ₹3500 से ₹4200
- फूल – ₹4500 से ₹6000
- मोटा – ₹6000 से ₹8400
- देशी बम – ₹10400
- डबल बम – ₹11025
विशेष सूचना: यदि लहसुन मोटा या मिडियम एक साइज का हो और प्लास्टिक कोटेड कार्टून में लाया जाए, तो और बेहतर भाव मिलने की संभावना है।
धान
- DP – ₹2500 से ₹3050
- सुगंधा – ₹2000 से ₹2700
- 1509 – ₹2101 से ₹2950
- 1718 – ₹2600 से ₹3450
- 1847 – ₹2300 से ₹3000
- 1885 – ₹3500
विशेष: धान में आज ₹50 की मंदी दर्ज की गई।
मंडी का विश्लेषण
- सरसों में तेजी,
- चना में हल्की गिरावट,
- धान में नरमी,
- लहसुन में गुणवत्ता के अनुसार उतार-चढ़ाव,
- मेहंदी पत्तों में बड़ी तेजी,
- अन्य फसलें स्थिर रहीं।
किसानों के लिए सलाह:
आज का बाजार संकेत दे रहा है कि गुणवत्तायुक्त और छांटे हुए माल की मांग बढ़ रही है। विशेष रूप से लहसुन को प्लास्टिक कोटेड कार्टून में लाने से किसानों को अधिक मूल्य मिल सकता है।
हमारा लक्ष्य:
किसानों को उनकी मेहनत का संपूर्ण और न्यायसंगत मूल्य दिलाना।
नोट:
कोटा भामाशाह मंडी के भाव व विश्लेषण के लिए अगली रिपोर्ट शाम तक अपडेट की जाएगी।