तकनीकी जानकारी और योजनाओं से किसानों को मिली नई दिशा



✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
धाकड़ी (सोजत)। ग्राम पंचायत धाकड़ी के अटल सेवा केंद्र में कृषि विभाग द्वारा आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकी, अनुदान योजनाओं और जैविक खेती से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निदेशक श्री शंकरलाल सोलंकी द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में सैकड़ों किसानों ने जानकारी प्राप्त की और योजनाओं का लाभ उठाने की दिशा में प्रेरित हुए।
👉 सहायक निदेशक सोलंकी ने दी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत श्री शंकरलाल सोलंकी ने की, जिन्होंने किसानों को तारबंदी योजना, बैलों से खेती को प्रोत्साहन, उन्नत व प्रमाणित बीजों के उपयोग से उत्पादकता बढ़ाने और सरकारी अनुदान योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।
👉 पाली काजरी टीम ने दी जैविक खेती की जानकारी
श्री डॉ विजय सिंह मीणा, डॉ. अरविंद तैतरवाल और डॉ. ऐश्वर्या डूडी द्वारा जैविक खेती पर आधारित अनुसंधान और उसके प्रयोगात्मक लाभों को किसानों के समक्ष सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया।
👉 उद्यान विभाग से सौर ऊर्जा व बागवानी योजनाएं
सहायक कृषि अधिकारी दिलीप सिंह लखावत ने सौर ऊर्जा, सब्जियों की उन्नत बागवानी, रेन फवारा संयंत्र जैसी योजनाओं की जानकारी दी, जिससे किसान अपने खेतों की उत्पादकता और ऊर्जा खपत में सुधार कर सकें।
👉 स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी दिया सहयोग
उप सरपंच भवानी सिंह ने मृदा जांच, जिप्सम उपयोग, और विभागीय योजनाओं पर जानकारी दी।
गांव के गणमान्य नागरिक जैसे माल राजमल सेन, रामलाल, विकास गहलोत, जसोदा सरपंच, दाकू देवी, रामलाल नारायणलाल सीरवी सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
👉 पंपलेट वितरण और किसान गोष्ठी का आयोजन
कृषि अधिकारी सोजत श्रीमती रजनी सीरवी ने किसानों को मिट्टी परीक्षण करवाने या उर्वरको का संतुलित उपयोग करने हेतु जागरूक किया,साथ ही अन्य विकल्प एसएसपी, वर्मी कंपोस्ट ,जीवामृत पीएसबी ,राइजोबियम कल्चर का प्रयोग का उपयोग करने हेतु जागरूक किया साथ ही किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी
कृषि अधिकारी रजनी सीरवी द्वारा किसानों को विभागीय वितरित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं, की जानकारी दी गई।
👉 कृषि पर्यवेक्षकों की भूमिका
- राजश्री श्रीमाली (वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक) ने रजिस्ट्रेशन कार्य सम्पन्न किया।
- हेमानिक (कृषि पर्यवेक्षक) ने खेत-तलाई योजना, पाइपलाइन, जल संरक्षण, और प्राकृतिक खेती से जुड़ी योजनाएं समझाईं।
- संदीप शर्मा (कृषि पर्यवेक्षक) द्वारा उपस्थित कृषकों को जलपान व नाश्ता उपलब्ध कराया गया।
🌿
धाकड़ी में आयोजित यह कृषि संकल्प अभियान किसानों के लिए नई तकनीकी समझ, सरकारी योजनाओं से लाभ, और जैविक खेती को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। ग्रामीण कृषकों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
📌 विशेष संदेश:
कृषक भाई योजनाओं की सही जानकारी समय पर लेकर यदि उन्हें क्रियान्वित करें तो खेती लाभ का साधन बन सकती है। ऐसे कार्यक्रम गांव-गांव तक पहुंचने चाहिए ताकि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना मजबूत हो सके।