अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण को समर्पित कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोजत मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सोजत विधायक शोभा चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नामक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और कांग्रेस शासन की विफलताओं को उजागर करना है।

‘संकल्प से सिद्धि तक’ पहुंचने के लिए विकास के कार्यों की गति से पता चलता हैं की 2014 में देश की स्थिति क्या थी, अब क्या हो गई हैं। पहले कमजोर लोगों की चर्चा नहीं होती थी, लेकिन अब गरीब लोगों को पहले आगे बढ़ाया जाता हैं।
मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने कहा कि संकल्प से सिद्धि थीम में मुख्य रूप से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत की चौथी अर्थव्यवस्था बनने व गरीब कल्याण के लिए जारी योजनाओं पर मुख्य जोर रहेगा इस अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए मंडल के सभी पदाधिकारियों को अलग अलग स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर निकुम, भाजपा वरिष्ठ नेता आनंद भाटी, जिला महामंत्री मोहन जाट, जिला उपाध्यक्ष राजेश तंवर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैया लाल ओझा ने भी अपने विचार व्यक्त किए संचालन महामंत्री हीरालाल कांठेर ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, जुगल किशोर निकुम, श्यामलाल गहलोत, प्रफुल ओझा, नरपत सिंह सोढा, राकेश पंवार, गोपी किशन राठौड़, ममता शर्मा, राकेश खींची, पूर्णिमा सोनी, ओम प्रकाश चौहान, विकास टांक, डॉ सोहन मेवाड़ा, महेंद्र टॉक, विकास गहलोत, राकेश देवड़ा, आकाश बोराणा, मदन भाई मोदी, गोतम तंवर, पप्सा सिलावट, महेश सोनी, मनोज रील, श्याम सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, धीरज नागोरा, नारायण परिहार, गोपाराम प्रजापत, साजिद मोहमद, जगदीश निकुम, श्रवण देवासी सहित भाजपा के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।