सोजत को मिला आंखों का डॉक्टर
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। डॉ दिनेश कुमार विश्नोई को सोजत राजकीय चिकित्सालय में आंखों का डॉक्टर लगाया गया है। निशा मीना संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज (चिकित्सा) विभाग ने आदेश जारी कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक जो वर्तमान में संबंधित मेडिकल कॉलेजो/ निदेशालय में आदेशों की प्रतीक्षा में चल रहे 183 डॉक्टर उन्हें पदस्थापित किया गया है। जिसमें सोजत को भी दो डॉक्टर मिले हैं जिसमें एक आंखों का डॉक्टर है। सोजत में लंबे समय से आंखों के डॉक्टर की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हुई है।