अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। सोजत के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी आवश्यकता अब पूरी हो गई है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. दिनेश कुमार विश्नोई को सोजत अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ (आंखों के डॉक्टर) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

अस्पताल के इंचार्ज डॉ. राजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में लंबे समय से नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी बनी हुई थी। सोजत शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में आंखों से जुड़ी बीमारियों के मरीज अस्पताल में आते हैं। अब डॉक्टर की नियुक्ति होने से मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध हो सकेगा और रेफर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस नियुक्ति के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर ने विधायक श्रीमती शोभा चौहान का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने इस विषय को लेकर कई बार मांग की थी। जब यह मांग विधायक तक पहुंची तो उन्होंने इस पर तुरंत कार्यवाही कर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करवाई।
सोजत के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों व गणमान्य जनों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक शोभा चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस नई नियुक्ति से निश्चित रूप से सोजत और आसपास के क्षेत्र के हजारों मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा।