विद्यार्थियों को दी साइबर संबंधी जानकारी

साइबर सुरक्षा एवं महिला अपराध संबंधी कार्यशाला का आयोजन
रिपोर्ट अब्दुल समद राही वरिष्ठ पत्रकार
सोजत। महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बगड़ी नगर में साइबर सुरक्षा एवं महिला अपराध संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम एवं महिला अपराध से संबंधित कानूनी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। संस्था प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि बगड़ी थाना अधिकारी भंवराराम जेवालिया ने महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। साइबर एक्सपर्ट पुलिस कांस्टेबल मुकेश चौहान ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया उपयोग के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं वर्तमान समय में साइबर अपराध से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए, सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, साइबर फ्रॉड होने पर किस तरह पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती हैं, विषयों पर विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी, पुलिस चौकी कंटालिया प्रभारी श्री मलाराम स उ नि ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखें। उक्त कार्यशाला में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक गण मौजूद रहें। संस्था प्रधान दिनेश कुमार ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया एवं इस तरह के कार्यक्रम के नितांत आवश्यकता बताई।