रिपोर्ट अब्दुल समद राही
साइबर जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली
सोजत। पुलिस अधीक्षक पाली के आदेश की पालना में साइबर जागरूकता अभियान के तहत प्रहलाद सिंह उप निरीक्षक पुलिस, घनश्याम लाल सहायक उप निरीक्षक, लालाराम महिला कांस्टेबल श्रीमति पारस, कांस्टेबल मुकेश चौहान, मुनेश कुमार , महेंद्र कुमार , नोरतराम नाथूराम वीरेंद्र सिंह अन्य स्टाफ द्वारा राज. उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी नगर पुलिस थाना बगड़ीनगर में छात्र छात्रों एवं शिक्षकगणों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई और साइबर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें आम ग्रामीण जन को भी रैली में शामिल किया गया जिसमें लाभार्थियों की संख्या करीब 200 रही।