अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम बाल साहित्य लेखक, शायर और कवि अब्दुल समद राही को आगामी 7 सितंबर 2025 को हरियाणा के ऐतिहासिक नगर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले हिंदी उत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान/पुरस्कार समारोह 2025 में प्रतिष्ठित निर्मला हिंदी साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन का विवरण
यह भव्य समारोह निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, चरखी दादरी द्वारा अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल रामस्वरूप सभागार, प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र होगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित साहित्यकारों को शाल, श्रीफल, मोमेंटो और सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। वहीं संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि यह आयोजन हिंदी भाषा के गौरव और साहित्यकारों के योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है।
राही को सम्मानित किए जाने पर हर्ष की लहर
अब्दुल समद राही को मिलने वाले इस सम्मान पर सोजत के साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, अरूण जोशी, जनकवि कैलाशदान चारण, कथाकार डॉ. रशीद गौरी, व्यंग्यकार उमाशंकर द्विवेदी, कवि नवनीत राय रुचिर, कवियत्री राजेश दुलारी सांदू, गीतकार-पेंटर दलपत, महेंद्र मेहता, राजेन्द्र जोशी, असलम कुरैशी, राजेन्द्र व्यास सहित अनेक साहित्यकारों ने खुशी व्यक्त की।
समाज में हर्षोल्लास
साहित्यिक जगत के साथ-साथ समाजसेवी वर्ग ने भी इसे गर्व का क्षण बताया। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ खताई, समाजसेवी अब्दुल गनी ताजक, अधिवक्ता पंकज त्रिवेदी, अनवर पठान, बाबू खां मेहर, फकीर मोहम्मद पठान, मोहम्मद इकबाल, सिकंदर टाक और नियामत अली रंगरेज आदि ने राही को बधाई दी।