अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। नगर की ऋषि-मुनियों एवं तपस्वियों की सिद्ध भूमि सुरेश्वर महादेव मंदिर, बागेलाव पाल सोजत में इस वर्ष का ऐतिहासिक भव्य अन्नकूट महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां मंदिर प्रांगण में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

मंदिर मंडल की ओर से जानकारी के अनुसार 2 नवम्बर, रविवार शाम 6 बजे भगवान भोलेनाथ को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। यह आयोजन नगर के भक्तों, श्रद्धालुओं और सुरेश्वर महादेव मंदिर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित वीरेन्द्र दवे ने बताया कि सुरेश्वर महादेव मंदिर अत्यंत प्राचीन एवं चमत्कारी स्थल है। मान्यता है कि यहां लगातार 11 सोमवार शिवलिंग पर बेल्वपत्र और जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर के पुजारी हरीश त्रिवेदी ने बताया कि यहां महान तपस्वी गुरु फूलनारायण जी सहित अनेक संतों ने कठोर साधना कर सिद्धियां अर्जित कीं, जिनकी समाधियां आज भी मंदिर परिसर में स्थित हैं।
अन्नकूट महोत्सव की तैयारी में मोहनलाल टांक, सुंदर टांक, राजकुमार टांक, पंकज, ताराचंद गहलोत, चेतन व्यास, जोगेश जोशी, कैलाश टांक, गोपाल अवस्थी, लक्ष्मण, दिनेश गहलोत, लखन त्रिवेदी, दिनेश व्यास, नरपत टांक, लालचंद मोयल, डॉ. राजेश गुप्ता, गौरीलाल मीणा, धीरेन्द्र व्यास, राजेंद्र दैया, महेंद्र सोनी, ओमप्रकाश मोयल, राजेंद्र टांक, सुरेंद्र अग्रवाल, दीक्षांत व्यास सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
मंदिर परिसर में भव्य सजावट, धार्मिक झांकियां और श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
