सोजत: जीवन में सतगुरु का मिलना आनंद की अनुभूति – पांचाराम जी महाराज।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। रामस्नेही संत पांचाराम जी महाराज ने कहा कि जीवन में सच्चा सतगुरु मिलना अत्यंत कठिन है, यह सौभाग्य केवल भाग्यशाली मनुष्य को ही प्राप्त होता है। सतगुरु के सानिध्य से जीवन में सच्ची अनुभूति और आत्मिक आनंद की प्राप्ति होती है।

संत पांचाराम जी महाराज गुरुवार दोपहर नगर के बेरा बाड़ी में आयोजित सत्संग समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। यह सत्संग समारोह पंवार परिवार के यहां पुत्री जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। महाराज ने कहा कि आमतौर पर समाज में पुत्र जन्म पर ही खुशी के अवसर मनाए जाते हैं, लेकिन पंवार परिवार ने पुत्री जन्म पर भी उत्सव मनाकर एक सराहनीय और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर संत पांचाराम जी महाराज ने भक्ति और ज्ञान से ओत-प्रोत भजनों की मधुर प्रस्तुति दी, जिनमें “धिन घड़ी धिन भाग सतगुरु सा आया पावणा”, “चालो रे गुरासां री हाट ज्ञान घूती लावणी रे”, “आज सतगुरु जी से मिलना रे भयो आनंद”, “मेरी छुटी कल्पना” सहित कई भजन शामिल रहे। भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्ति और आनंद से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में राजाराम जी महाराज, आयोजक प्रकाश पंवार, देवीलाल सांखला, नंदकिशोर परिहार, ताराचंद पंवार, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम, उद्योगपति जगदीश परिहार, राकेश पंवार, तरुण सोलंकी, हेमाराम पंवार, राजकुमार सोलंकी, चंदणाराम पंवार, घेवर पंवार, राजूभाई निकुंम, भंवरलाल पंवार, उदाराम, तुलसीराम, आनंद पंवार, भरत पंवार, धर्मेंद्र पंवार, अनील पंवार, सुरेश पंवार, ज्ञानीदेवी सांखला, तारा बाई, इंदिरा बाई, नीतू पंवार, राजेश्वरी पंवार, संगीता पंवार, मंजू पंवार, हिना पंवार, रविना पंवार सहित अर्जुन, योगेश, सुप्रित, सौरब, शांतीलाल, जगदीश व बड़ी संख्या में बेरेवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




