सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
सोजत। 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को विधानसभा सोजत के सभी मतदान केंद्रों पर मनाया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मासिंगाराम जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर नव मतदाताओं को बैज प्रदान किए जाएंगे और सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
इस वर्ष की थीम “मतदान जैसा कुछ नहीं – वोट जरूर डालेंगे हम” रखी गई है। श्री जांगिड़ ने बताया कि 25 जनवरी को दोपहर 11 बजे कार्यालय और अधीनस्थ कार्यालयों में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान ‘मैं भारत हूं’ थीम गीत भी बजाया जाएगा।
विशेष कार्य करने वालों का होगा सम्मान
श्री जांगिड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाले बुथ लेवल अधिकारियों (BLO) और पर्यवेक्षकों को उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगरपालिका सभागार सोजत सिटी में आयोजित होगा।
सम्मानित होने वाले पर्यवेक्षक और बुथ लेवल अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
पर्यवेक्षक
- भगवान सिंह राजपुरोहित
- पारसमल पंवार, राउप्रावि लाडपुरा
- छैलाराम मेवाड़ा, राउमावि गुडाकला
- टीकमराम चौधरी, राउमावि देवलीकला
- अशोक कुमार, राउमावि सांडिया
- ललित कुमार सोनी, राउमावि खोडिया
बुथ लेवल अधिकारी (BLO)
- गोविंद सांखला, राउप्रावि रायराखुर्द
- सलीम मोहम्मद, राउप्रावि पाबुर ढाणी रायपुर
- शंकर दास, राबाउप्रावि रूपनगर थरासनी
- कुन्दन सिंह राठौड़, राउमावि हरियामाली
- विनोद कंवर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राउमावि सोजत
- मंजु उपाध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राउमावि सोजत
- अमराराम गुर्जर, राउमावि गुडारामसिंह
- दिनेश कुमार टेलर, राउमावि अटबड़ा
- प्रकाश चंद, पंचायत शिक्षक, राउमावि खारियानीवं
- रफीक मोहम्मद, पंचायत शिक्षक, राउमावि शिवपुरा
- अभिषेक गुप्ता, पंचायत शिक्षक, राउमावि धाकड़ी
- शैतान सिंह, पंचायत शिक्षक, राउमावि सुरायता
कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर चुनाव शाखा सोजत के मनोहर पालडिया ने समस्त मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।