
सोजत (गजेंद्र गहलोत). क्षेत्र में गणगौर तीज पर्व के उपलक्ष में सोमवार दिनभर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर गणगौर पूजन किया गया। इस मौके पर महिला मंडलों ने मंगल गीत गाते हुए गणगौर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की तथा सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। गणगौर का तीज पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। घर-घर महिलाओं द्वारा पूजा, आराधना कर सुखी जीवन की कामना की गई। महिलाएं सजधज कर ढ़ोल बाजो एवं बैंडबाजों के साथ गणगौर पूजन किया। वही महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रची, आकर्षक श्रृंगार किए एवं पूजा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। गणगौर कथा का भी श्रवण किया। पावटा चौक पर भी गणगौर मेला भरा गया।
