सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल हो रहे नीम के पत्तों को अब विज्ञान भी लाभकारी मान रहा है। छोटे से दिखने वाले इस पत्ते में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि यह घरेलू इलाज के तौर पर बेहद प्रभावी और सस्ता विकल्प भी है।

रूसी से दिलाए निजात
नीम के पत्तों में फंगसरोधी और जीवाणुरोधी (एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल) गुण पाए जाते हैं। इन्हीं गुणों के कारण यह बालों की समस्याओं में खासतौर से कारगर माना जाता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे सिर धोने से रूसी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है।
मसूड़ों की सूजन का समाधान
नीम का उपयोग दांत और मसूड़ों की समस्याओं में भी किया जाता है। नीम के पत्तों का रस मसूड़ों पर रगड़ने से सूजन में आराम मिलता है और मुंह की बदबू भी दूर होती है।
डायबिटीज में भी लाभकारी
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नीम वरदान से कम नहीं है। नीम के पत्तों को नियमित रूप से चबाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह शरीर के अंदर से सफाई करता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है।
पेट के कीड़े करता है खत्म
अगर किसी को पेट में कीड़ों की समस्या है तो नीम का पत्ता रामबाण इलाज साबित हो सकता है। सुबह खाली पेट नीम की कुछ ताजी पत्तियों को चबाने से पेट के कीड़े मरते हैं और पेट साफ रहता है।
नोट:- नीम के ये फायदे दिखाते हैं कि प्राकृतिक चीजों में कितनी ताकत होती है। हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।