सोजत। मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राकेश सैन, जो पूर्व में रा.बा.उ.मा.वि. सोजत में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नत कर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रा.बा.उ.मा.वि. अटबड़ा नियुक्त किया गया है। वहीं दलपत सिंह सांखला को पदोन्नति के पश्चात प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ कार्यालय मारवाड़ जंक्शन में नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने पदभार ग्रहण कर नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया है।
उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, भामाशाह अनोपसिंह लखावत, श्रीमती श्यामा चारण, चेतन व्यास, कुसुम लोढ़ा, भंवर सिंह राठौड़, रमेश चौहान, पूरण सिंह राजपुरोहित, अब्दुल सलीम, अशोक सैन, जगदीश चंद्र, सुरेश मेवाड़ा, सुमन हलकिया, प्रधानाचार्य मोहनलाल भाटी, अजीत सिंह, आशा राजपुरोहित, राजेंद्र सिंह, दिनेश व्यास, सुधा सीरवी, लक्ष्मी चौहान, वैशाली पांडे, लीमा जलवानिया, प्रवीण गुप्ता, पारस मल, सीमा पारिक, जगदीश सहित अनेक शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी।
इसके अतिरिक्त राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 बिलाडिया गेट, प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 मगरिया बेरा और नेहड़ा बेरा के समस्त स्टाफ ने भी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।