गौपुत्र सेना व महिला शक्ति टीम ने कलेक़्टर को सौपा ज्ञापन
गौतस्करो को गौवश की नियमो के विपरित दी अनुमती जांच करवाने बाबत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। गौपुत्र सेना व महिला शक्ति टीम ने राज्यपाल के नाम कलेक़्टर को गौतस्करो को गौवश की नियमो के विपरित दी अनुमती की जांच करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिरोध और अस्थायी प्रजननया निर्यात का विनिमय) अधिनियम 1995 के प्रावधानो को ताक पर रखकर विधिवत जांच किये बिना मिलीभगत कर बलदेव पशु मेला मेड़ता जिला नागौर से 400 गोवंश को 52 ट्रको मे भरकर पुलिस सुरक्षा मे कत्लखाने जाने वाले गोवंश को बांसवाड़ा मे गौरक्षा दलो द्वारा रोका गया।जिसे बांसवाड़ा जिले की गौशालाओ को सम्पोषण के लिए वितरण किया गया।ट्रको मे बिना चारा पानी एवं विभागीय नॉमर्स विपरित ठूसठूस कर भरने से 3 गोवंश की मृत्यु भी हो गई है।इस घटना से प्रदेश की समस्त जनता,समस्त संत समाज, गोभक्त,एवं गौशाला संचालक स्तबधगौय
आंख बंद करने से अन्धेरा नही होते।
तस्करो को पशुपालक मानने से परिवहन वैध नही होता।।”
राष्ट्र के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयन्ति दिनांक 14,04,2025 को बांसवाड़ा में गौरक्षक दलो द्वारा कत्लखाने जा रहे गौवंशो को रोक कर ट्रको से खाली करवाया।इस पुरे प्रकरण मे गृह विभाग,मेले के गोवंश विकल्प एवं परिवहन के लिए जिम्मेदार अधिकारियो की स्पष्ट मिलीभगत है।गौतस्करो के कथन को बिना जांच सही मान कर पुलिस सुरक्षा मे परिवहन की स्वीकृति देना न केवल अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही है बल्कि प्रदेश की जनता एवं कानून के साथ धोखा है।
इस पुरे घटनाक्रम की प्रदेश की समस्त जनता, संत समाज,गौ भक्त,गौशाला संचालक एवं गौ सख्क्षण के लिए प्रयासरत संगठन ग्वाल शक्ति सेना,टीम गौपुत्र सेना घोर निंदा करते है एवं इस पुरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते है।
गौवंश परिवहन के लिए कानून मे रखी गई कमियो को दूर कर सख्त कानून की मांग करते है।एक तरफ तो सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए सहायता राशि प्रदान करती है एवं दुसरी तरफ गौ तस्करी को बढ़ावा देती है।यदि समय रहते ऐसी घटनाओ को नही रोका गया तो पुरे प्रदेश मे गौवंश के संरक्षण के लिए जन आंदोलन किया जाएगा।इसकी तमाम जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
अतः साथ ही हम प्रशासन से अनुरोध करते है की बांसवाड़ा व अन्य गौशालाओ मे छोड़े गए अस्थाई गौवंशो को वहां से हटाने का प्रयास ना करे यह आपसे विनती और चेतावनी भी है, अगर ऐसा हुआ तो इसका पुरजोर विरोध ग्वाल शक्ति सेना,टीम गौपुत्र सेना द्वारा किया जायेगा जिसके लिए आप जिम्मेदार होंगे।बल्कि उनका संरक्षण वही हो इसकी व्यवस्था करे।इस अवसर पर महिला शक्ति से दिव्या जैन , कुसुम थावानी, सुमित्रा राजपुरोहित, विनीता, सन्तोष, ज्योति, साक्षी, तनुश्री, मनु ,जीनल , वेदांसी, सुशील वैष्णव, पुष्पा यादव, सन्तोष, कोमल, शांति, प्रदेश उपाध्यक्ष धनराज प्रजापत, गौपुत्र महावीर जैन, गौ भक्त उपस्थित थे।