✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया इस वर्ष 30 अप्रैल, बुधवार को रोहिणी नक्षत्र और बुध योग के अत्यंत शुभ संयोग में आ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने का दुर्लभ अवसर होता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य, दान या खरीदारी अक्षय फल देने वाला होता है। विशेष बात यह है कि इस बार अक्षय तृतीया बुधवार को पड़ने से बुद्धि और समृद्धि दोनों का योग बन रहा है।
मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं कभी क्षय नहीं होतीं, बल्कि दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होती है। यही कारण है कि इस दिन सोना, चांदी, वाहन, भूमि या अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही, राशिनुसार दान और खरीदारी से व्यक्ति को विशेष लाभ और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
राशिनुसार जानें क्या खरीदें और क्या करें दान:
1. मेष राशि:
- दान करें: जौ व अनाज
- खरीदारी करें: सोना
- लाभ: परिवार में समृद्धि और आय के नए स्रोत खुलते हैं।
2. वृषभ राशि:
- दान करें: फल
- खरीदारी करें: सोना और चांदी
- लाभ: पारिवारिक सुख और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
3. मिथुन राशि:
- दान करें: 11 या 21 ब्राह्मणों को खीरा या ककड़ी
- खरीदारी करें: चांदी
- लाभ: व्यापार में तेजी और संतान से लाभ मिलता है।
4. कर्क राशि:
- दान करें: नए वस्त्र और फल
- खरीदारी करें: सोना-चांदी
- लाभ: मानसिक शांति और पारिवारिक सुख में वृद्धि।
5. सिंह राशि:
- दान करें: भोजन ब्राह्मणों या जरूरतमंद को
- खरीदारी करें: सोना
- लाभ: यश, कीर्ति और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
6. कन्या राशि:
- दान करें: मंदिर में ऋतु फल, पंखा या जल
- खरीदारी करें: सोना
- लाभ: स्वास्थ्य और समृद्धि में लाभ।
7. तुला राशि:
- दान करें: आटा, दूध, दही जैसी सफेद वस्तुएं
- खरीदारी करें: चांदी
- लाभ: धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।
8. वृश्चिक राशि:
- दान करें: पानी से भरा कलश या मिठाई
- खरीदारी करें: तांबे के बर्तन
- लाभ: पारिवारिक संबंध मधुर होते हैं और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
9. धनु राशि:
- दान करें: फल गरीबों को
- खरीदारी करें: सोने-चांदी के आभूषण
- लाभ: व्यापार में वृद्धि और शुभ कार्यों की सफलता।
10. मकर राशि:
- दान करें: ब्राह्मण को मिठाई
- खरीदारी करें: फर्नीचर
- लाभ: घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
11. कुंभ राशि:
- दान करें: चना या सत्तू
- खरीदारी करें: सोना
- लाभ: नौकरी और करियर में सफलता।
12. मीन राशि:
- दान करें: पीली मिठाई
- खरीदारी करें: वाहन और सोना
- लाभ: संपत्ति लाभ और परिवार में हर्षोल्लास बढ़ता है।
विशेष उपाय:
- इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन करें।
- घर के ईशान कोण में दीपक जलाएं और कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
- गरीबों को वस्त्र और अन्न का दान करें।
अक्षय तृतीया पर किया गया छोटा सा पुण्य कार्य भी बड़े फलों की प्राप्ति कराता है। यह दिन न केवल धर्म के लिए बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत शुभ होता है।
इस अक्षय तृतीया, राशिनुसार उपाय अपनाएं और मां लक्ष्मी की कृपा से घर में लाएं अक्षय सुख, समृद्धि और धन-वैभव।