✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
सोजात।
ज्योतिषशास्त्र में जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर देखने को मिलता है। 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं, जो कि बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जा रही है। गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, संतान, धार्मिक कार्य, दान-पुण्य और भाग्य वृद्धि का कारक माना गया है। ऐसे में इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा—कहीं सकारात्मक तो कहीं सावधान करने वाला।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, गुरु ग्रह का यह गोचर कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगा तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में गुरु के प्रवेश से क्या होगा आपकी राशि का हाल:
1. मेष राशि:
गुरु के गोचर से मेष राशि वालों को राहत मिलेगी।
- स्वास्थ्य में सुधार
- शैक्षिक कार्यों में सफलता
- नौकरी और व्यापार में अनुकूल माहौल
- पारिवारिक समय आनंददायक रहेगा
- मानसिक तनाव कम होगा
2. वृषभ राशि:
यह गोचर वृषभ राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।
- सपने होंगे साकार
- करियर में उपलब्धि
- धार्मिक कार्यों में रुचि
- नया वाहन या संपत्ति ख़रीदने की संभावनाएं
- वैवाहिक जीवन सुखद
3. मिथुन राशि:
गुरु का गोचर आपकी ही राशि में, इसलिए विशेष असर दिखेगा।
- आर्किटेक्ट व इंजीनियर्स को नया मौका
- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
- प्रॉपर्टी में निवेश के योग
- धन का आगमन
- खर्चों पर संयम जरूरी
4. कर्क राशि:
बृहस्पति का गोचर कर्क राशि के लिए भी अनुकूल संकेत दे रहा है।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
- करियर में सफलता
- घर में धार्मिक आयोजन
- प्रियजन संग यात्रा के योग
5. सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर मिली-जुली सौगात लेकर आया है।
- पुराने निवेश से लाभ
- सामाजिक जीवन में भागीदारी
- हेल्थ अच्छी रहेगी
- कार्यस्थल पर सतर्क रहें
6. कन्या राशि:
गुरु के प्रभाव से कन्या राशि वालों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।
- करियर में शुभ समाचार
- यात्रा के योग
- ऑफिस में नई जिम्मेदारी
- स्वास्थ्य का रखें ध्यान
- प्रेम संबंध मजबूत होंगे
7. तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए गुरु का गोचर सामान्य रहेगा।
- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
- प्रोफेशनल लाइफ में हलचल
- शैक्षिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन
- ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी
8. वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ रहेगा।
- पारिवारिक जीवन सुखमय
- स्वास्थ्य में सुधार
- नई संपत्ति/वाहन की संभावना
- प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है
9. धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा।
- लग्जरी खर्चों से बचें
- निवेश सोच-समझकर करें
- करियर में रुकावटें
- पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार
10. मकर राशि:
गुरु ग्रह मकर राशि वालों के लिए सफलता का द्वार खोल सकते हैं।
- पारिवारिक जीवन में खुशियां
- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी
- शादी के योग बन सकते हैं
- करियर में उतार-चढ़ाव संभव
11. कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए यह गोचर काफी लाभकारी रहेगा।
- शैक्षिक सफलता
- करियर की बाधाएं दूर
- रिश्तों में मधुरत
- सेहत का रखें ध्यान
12. मीन राशि:
मीन राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- जल्दबाजी में निर्णय न लें
- ऑफिस में अधिक समय देना पड़ेगा
- नई संपत्ति की योजना
- रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी
देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रवेश जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करेगा। जहां कुछ राशियों को शिक्षा, धन और संबंधों में उन्नति मिलेगी, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता से काम लेना होगा। ज्योतिष के अनुसार, इस समय को समझदारी से जीना और सही निर्णय लेना ही कुंजी साबित होगा।
(विशेष सलाह: ग्रहों की चाल से जुड़ी गहराई से जानकारी और उपायों के लिए किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य करें।)