लुंडावास, सोजत — शक्ति और भक्ति की प्रतीक बुढ़ायत माता मंदिर लुंडावास में आगामी 9 जुलाई (बुधवार) को श्रीमाली ब्राह्मण समाज का महाकुंभ आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति द्वारा सोजत, पाली सहित अन्य शहरों में निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं।
समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, सचिव चंद्रशेखर श्रीमाली, महेंद्र ओझा, चेतन व्यास, सूर्य प्रकाश श्रीमाली, माधव शास्त्री आदि ने जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया, जिनमें विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व सांसद पुष्प जैन, श्रीमाली ब्राह्मण समाज पाली अध्यक्ष पीएम जोशी, तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी प्रमुख हैं।
इस बार पाटोत्सव में महाप्रसादी के लाभार्थी रतनलाल मनोहरलाल विरेन्द्र जोशी परिवार (नयापुरा, सोजत) होंगे।
पाटोत्सव कार्यक्रम:
8 जुलाई (मंगलवार) रात्रि: भव्य जागरण
9 जुलाई (बुधवार)
सुबह 9:00 बजे: मां बुढ़ायत का श्रृंगार पूजन, नर्मदेश्वर महादेव एवं गुरु फूल नारायण महाराज की मूर्ति पर अभिषेक, यज्ञ एवं हवन
4:00 बजे: पूर्णाहुति, महाआरती एवं सम्मान समारोह
बुढ़ायत माता का ऐतिहासिक महत्व:
मान्यता है कि मां दुर्गा ने वृद्धा के रूप में इस स्थान पर दर्शन दिए, जिससे इस मंदिर की स्थापना हुई। बुढ़ायत माता श्रीमाली ब्राह्मण समाज के व्यास गोत्र की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी को देशभर से समाजजन दर्शन हेतु यहां पधारते हैं।
मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर:
श्रद्धालुओं एवं समाज के सहयोग से मंदिर में रंग-रोगन, कमरों के जीर्णोद्धार एवं छत मरम्मत कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
आयोजन समिति में सक्रिय सहयोग:
तैयारियों में अध्यक्ष जितेंद्र व्यास के नेतृत्व में त्रिभुवन नारायण जोशी, मनीष कुमार, सूर्य प्रकाश व्यास, चेतन व्यास, माधव शास्त्री, धीरेन्द्र-धर्मेन्द्र व्यास, चंद्रशेखर श्रीमाली, सुदीप व्यास, मनोज जोशी, नरेन्द्र दवे, देवेन्द्र त्रिवेदी, दिनेश व्यास, मितेश व्यास, महेंद्र व्यास, दिलीप व्यास, जनार्दन दवे, कमल किशोर, भानू प्रकाश, ललित कुमार, अश्विन कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजजन जुटे हुए हैं।
यह पावन अवसर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के एकजुटता, भक्ति एवं परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक बन रहा है।