अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत सिटी. शहर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को सरगरा समाज मुक्तिधाम विकास समिति की एक बैठक समिति अध्यक्ष महेश गहलोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि परोपकार की मनुष्य की सच्ची पुंजी है। परहितार्थ किए गए कार्यो का फल व्यर्थ नहीं जाता। अच्छे कार्यो में समाजबंधु एकजुट होकर विकास को गति दें।
गहलोत ने सदस्यों से विकास को गति देने के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने की बात कही। इस मौके शिक्षाविद् नारायणलाल गहलोत ने कहा कि बिना संगठन कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता।
संगठन में ही शक्ति हैै। राजाबलि प्रगतिशील विचार मंच अध्यक्ष विनोद मारू ने कहा कि रचनात्मक कार्यो के लिए युवाओं को आगे आना होगा। शिवलाल गहलोत ने कहा कि समाजबंधु मनभेद मतभेद भुलाकर विकास को बढ़ावा दें।
बुद्धाराम पंवार ने कहा कि मनुष्य को अपना धन सद्कार्यो में खर्च करने से मन को सुकुन मिलता है। इससे पूर्व मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर समाजबंधुओं द्वारा श्रमदान करने के बाद पौधरोपण किया गया।
जहां रामचंद्र खाटक, जगदीशचंद, कैलाशचंद्र, पवन कुमार मारू, बद्रीनारायण, सुरेश गहलोत, सुरेंद्र महाराज, थानाराम राव, प्रकाशचंद, घेवरभाई मिस्त्री, अर्जुन गहलोत, रामचंद्र भाटी, राकेश गहलोत, राज गहलोत, गजेंद्र गहलोत एडवोकेट, कमलेश गहलोत सहित कई जने उपस्थित थे।