आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा प्रतियोगिता वर्ष – 2025 के परिणाम घोषित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
अहमदनगर। आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा प्रतियोगिता वर्ष – 2025 के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। कार्यक्रम संयोजक व
संस्थापक – आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र सम्मान समिति, डॉ. ऋचा शर्मा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार श्री विनोद कुमार दवे की लघुकथा –‘जान- पहचान’ को दिया गया है जिसके तहत उन्हें 2100/- रुपए प्रदान किया जाएगा द्वितीय पुरस्कार – पूनम मनु की लघुकथा – ‘वह पागल नहीं है’ को दिया गया है जिसके तहत उन्हें 1100 रुपए व तृतीय पुरस्कार – श्री राघव दुबे की लघुकथा -सफाई को दिया गया है जिसके तहत उन्हें 750 रुपए दिए जाएंगे वहीं प्रोत्साहन पुरस्कार –
- श्रीमती नरेंद्र कौर छाबड़ा की लघुकथा -कोख में आत्महत्या 2. पूजा अग्निहोत्री की लघुकथा –‘मजहब’ 3. श्रीमती मधु जैन की लघुकथा – आशियाना 4.नीलम नारंग की लघुकथा- मां का जिगरा के लिए दिया जाएगा। प्रोत्साहन पुरस्कार-( 4 ) सभी 500/ रुपए है।
‘आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान समिति‘ की ओर से निर्णायकगण की भूमिका श्री पुरुषोत्तम दुबे (इंदौर) तथा डॉ रामकुमार घोटड़ (सादुलपुर राजस्थान ) जी ने निभाई। यह सम्मान अहमदनगर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।