वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत।श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर पार्षद जोगेश जोशी लक्की जोशी की अगुवाई में एक पखवाड़ा श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत मंदिर तीर्थ परिक्षेत्र में विगत मानसून में हुई प्रचंड बारीश के बाद उग आई घास एवं कंटिली झाड़ियों की साफ सफाई की जा रही हैं।
मंगलवार को अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा,चेतन व्यास, पुजारी हरीश त्रिवेदी,चेतन त्रिवेदी द्वारा परिसर क्षेत्र में श्रमदान किया गया वहीं जेसीबी के द्वारा कंटिली झाड़ियां हटाई गई उल्लेखनीय है कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आस्था स्थल सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ के कायाकल्प के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में गणमान्य जन जुटे हुए हैं ।

पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे का कहना है कि इस क्षेत्र का औरा आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है जहां पहुचकर मन को गहरी शांति एवं सुकुन मिलता है तथा महादेव की भक्ति से आत्मसंतुष्टि मिलती हैं।
जिनमें पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे,वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, हितेंद्र व्यास, ललित शर्मा,धीरेन्द्र व्यास,श्याम लाल व्यास,अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास,सुरेंद्र व्यास मितेश व्यास, सहित अन्य लोग शामिल हैं ।
ज्ञातव्य है कि यह स्थान विख्यात तपस्वी गुरु फूलनारायण महाराज की तपोभूमि होने के कारण जन जन की आस्था से जुड़ा हुआ है तथा समय समय पर यहां विशिष्ट अनुष्ठान भी होते रहते हैं। यहां पर क ई तपस्वीयों साधको की समाधियां भी है तथा इसके कलेवर में सैकड़ों जीव जंतुओं को अभयदान मिलता है।
