सोजत। बेटियां किसी से कम नहीं हैं – यह बात एक बार फिर साबित कर दिखाई है सोजत की लाड़ली भांजी अन्वी त्रिवेदी ने। महाराष्ट्र के शंभाजी नगर में आयोजित एसएससी बोर्ड परीक्षा में शानदार 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अन्वी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि सोजत नगर का नाम भी रोशन किया है।

अन्वी त्रिवेदी, जो कि स्वाति अम्बरीष त्रिवेदी की पुत्री हैं, को हाल ही में दिव्य भास्कर समूह द्वारा आयोजित ‘दिव्य मराठी प्रतिभा सन्मान समारोह’ में सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में दिव्य भास्कर समूह के सीओओ निशिथ जैन, यूनिट हैड जुबेर मलिक एवं स्टेट हैड प्रणव कुमार ने अन्वी को मेडल प्रदान कर उसकी उपलब्धि का सम्मान किया।
अन्वी न केवल पढ़ाई में होनहार हैं, बल्कि संगीत, नृत्य व अन्य कलात्मक विधाओं में भी समान रूप से प्रवीण हैं। उनका सपना भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने का है, और उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय व मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि वह उस दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर चंद्रशेखर व्यास, ललित दवे, सुनील श्रीमाली, सौरभ ओझा, अक्षय व्यास, कार्तिक व्यास, चेतन व्यास, दिनेश व्यास, मनीष व्यास, दीक्षांत, तनीष श्रीमाली, रेखा ओझा, सुरभि श्रीमाली, येशा व्यास, निकिता, सिमरन, प्रफुल्ल व्यास, विक्रम कुमार, मोहित, रोहित, लव, भव्य, विपुल सहित अनेक परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।