वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत, 22 जून — क्षेत्र में मानसून पूर्व हुई सुखद बारिश के बाद ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बालक मोक्ष दवे एवं बालिका ईशिका दवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रेरणादायक संदेश दिया गया, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।
क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, समाज संगठन एवं शिक्षा विभाग मिलकर वृक्षारोपण कार्य को सफल बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। अभियान के तहत शहर में बड़े पैमाने पर गड्ढों की खुदाई की जा रही है, ताकि आगामी दिनों में पौधारोपण किया जा सके।
इस पुनीत कार्य में वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, समाजसेवी अनोप सिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, ताराचंद सैनी, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, जवरीलाल बौराणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
वहीं शिक्षा विभाग से सीबीईईओ दलपत सिंह सांखला, एसीबीईईओ प्रथम जयदेव शर्मा व द्वितीय मोहम्मद रफीक भी इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आगामी पखवाड़े में वृक्षारोपण कार्य को और गति देने की योजना बनाई गई है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में सैकड़ों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सोजत क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।