वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समदराही कि रिपोर्ट।
सोजत। चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन (सीजीआईएफ) द्वारा मरूधर केशरी परिसर में एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। जिससे वे भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकेंगी। सीजीआईएफ के ग्लोबल अध्यक्ष भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने कहा कि वेक्सीन लगाने का उद्देश्य बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है, साथ ही जन-जागरूकता फैलाना कि एचपीवी वैक्सीन केवल एक टीका नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक सुरक्षा कवच है।
कार्यक्रम का आगाज विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों व चिकित्सा विभाग की टीम का साफा, शाल व मोतियों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सरस संचालन पुष्पराज मुणोत ने किया।
यह थे अतिथि
पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक शौभा चौहान, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास मारवल, राजा भाई एमडीएम, डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत, ओमप्रकाश उज्ज्वल, सीबीईओ दलपत सिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी, भाजपा नेता महेन्द्र बोहरा पाली,
इन्होंने दी चिकित्सा सेवाएं
चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश गुप्ता, डॉक्टर अशोक गहलोत, डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह, डॉक्टर सुमन कविया अजमेर, डॉक्टर प्रहलाद सिंह, डॉक्टर नेहा, सरोज, सपना आदि ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी।
यह थे उपस्थित
पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, सीआई देवीदान बारहठ, पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, राजेश तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर, निधि लखावत, ईश्वरदास पुरूषवाणी, जुगल किशोर दवे, बृजमोहन राठी, देवीलाल सांखला, नवीन गुप्ता, मदनलाल चौहान, पुष्पा कविया, गजेंद्र सिंह खारी, जितेंद्र लखावत, रशीद गोरी, धीरज गुप्ता, प्रकाश सिंह लखावत, महिपाल सिंह लखावत, अशोक बारहठ, लोकेश श्रीवास्तव, अशोक सांखला, अनीता श्रीवास्तव, यासीन खरादी आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।