डॉ. कालू खां देशवाळी बने शिक्षक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जारोड़ा ने किया सम्मानित
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मेड़ता।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन से मेड़ता निवासी वरिष्ठ शिक्षक व समाजसेवी डॉ. कालू खां देशवाळी को कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने डॉ. कालू खां को साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जारोड़ा ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ कार्यकर्ता डूंगर राम भाकर, बलदेव राम भडियासर व धर्मा राम भादू ने भी अपने विचार व्यक्त किए और डॉ. कालू खां को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. कालू खां ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की हर जनकल्याणकारी योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।