समाजसेवी रक्तवीर मोहम्मद शाहीद सिलावट मिसाल ऐ भारत अवार्ड-2024 से सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मेड़ता सिटी। मिसाल द प्राइड ऑफ सोसाइटी पंजाब (रजि.) की तरफ से सिलावट समाज रत्न समाजसेवी रक्तवीर मोहम्मद शाहीद सिलावट मेड़ता सिटी को मिसाल ऐ भारत अवार्ड-2024 प्रशंसा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। संस्था के महकप्रीत सिंह व यश मोदगिल ने कहा कि आप समाज सेवा के क्षेत्र में मानवीय सेवाओं के लिए अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रहे है उसके लिए हम आपको सम्मानित करते हुए गर्व महसूस करते हैं। हम ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य के लिए मनोकामना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप मानवीय समाज सेवा का क्रम निरंतर गतिमान बनाए रखेंगे। मोहम्मद शाहीद सिलावट को मिले इस सम्मान पर समाज बंधुओं ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है।