20 मार्च 2025 | वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
राजस्थान की प्रमुख कृषि मंडियों में आज विभिन्न फसलों के ताजा भाव जारी किए गए। सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के पत्तों की कीमतों में तेजी देखी गई, जबकि नागौर और ऊंझा मंडी में जीरा, ईसबगोल, सौंफ, अजवाइन सहित अन्य प्रमुख फसलों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के पत्तों की कीमतें
सोजत मंडी में आज मेहंदी के पत्तों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। मेहंदी के दाम इस प्रकार रहे:
- ₹3200 प्रति मन
- ₹5325 प्रति मन
- ₹4500 प्रति मन
नागौर मंडी में प्रमुख फसलों के भाव
नागौर मंडी में दलहन, तिलहन और मसालों की कीमतें इस प्रकार रहीं:
- मूंग: ₹6800 – ₹8250
- ग्वार: ₹4600 – ₹5020
- जीरा: ₹18000 – ₹22000
- सौंफ: ₹6800 – ₹8500
- ईसबगोल: ₹11000 – ₹13000
- सरसों: ₹4800 – ₹5600
- तारामीरा: ₹4500 – ₹4700
- ज्वार: ₹3400 – ₹3900
- तिल: ₹9000 – ₹11000
- दाना मेथी: ₹4400 – ₹5300
- असालिया: ₹5500 – ₹58530
- मोठ: ₹4000 – ₹4800
ऊंझा मंडी में प्रमुख फसलों के भाव
गुजरात की ऊंझा मंडी में मसाला फसलों के ताजा भाव इस प्रकार रहे:
- जीरा: ₹26000 / ₹18000
- ईसबगोल: ₹14000 / ₹11000
- सौंफ: ₹35000 / ₹7000
- अजवाइन: ₹16000 / ₹6300
- सुवा: ₹7000 / ₹5800
कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, मेहंदी के दाम में आई तेजी का मुख्य कारण निर्यात मांग में वृद्धि और बेहतर गुणवत्ता की फसल उपलब्ध होना है। वहीं, जीरा और इसबगोल जैसी मसालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण बाजार में उपलब्ध स्टॉक और आगामी सीजन की अनुमानित पैदावार बताई जा रही है।
किसानों और व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि वे मंडी में बदलते हुए रेट्स पर नजर बनाए रखें और बाजार की स्थिति को समझते हुए अपनी फसलें बेचें।