सोजत सिटी.चण्डावल निवासी शेखर परमार को उनके उत्कृष्ट कार्य और कृषि युवाओं को प्रेरित करने में योगदान के लिए एग्री मीट फाउंडेशन भारत एवं युजीसी एमएमटीटीसी जोधपुर द्वारा सीईओ ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनके कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।
जैतारण किसान उत्पादक संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका – शेखर परमार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जैतारण किसान उत्पादक संगठन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इस संगठन का उद्देश्य किसानों के हित और कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में शामिल करना है, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो और विकसित भारत का संकल्प पूरा हो।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान – संगठन के अध्यक्ष श्री हैमेन्द्र सिंह लौटोती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान संगठन की उपलब्धियों और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को दर्शाता है।
पहले भी मिल चुका है सम्मान – बता दें कि शेखर परमार को पिछले महीने युवा पर्यावरणविद् के रूप में सम्मानितकिया जा चुका है, जो उनके पर्यावरण संरक्षण और कृषि क्षेत्र में योगदान को दर्शाता है।