सोजत उपखंड की ग्राम पंचायत हरियामाली में तैनात कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती मनराज जी परोंदा का स्थानांतरण मांगलियावास (अजमेर) हो गया है। उनके स्थानांतरण की खबर से ग्रामीण किसान समुदाय में भावुक माहौल देखने को मिला।
श्रीमती परोंदा ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों को समय पर जानकारी, बीज वितरण और अन्य कृषि सेवाएं सुलभ कराई। उनकी सेवाओं से सभी किसान संतुष्ट थे। बीज आते ही तुरंत सभी किसानों को सूचित कर एकसाथ वितरण किया जाता था, जिससे किसी को भी कोई असुविधा नहीं हुई।
स्थानांतरण के अवसर पर ग्रामीणों और सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कोऑपरेटिव अध्यक्ष महिपाल सिंह केरखेडा, समंदर सिंह गुड़ा भदावता, पशुधन सहायक गोपाल सिंह, बद्रीदास जी, हिरालाल माली, मिश्रीलाल माली (गुड़ा) व इस्माइल खां जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उनके स्थान पर अब गुड़ा कला की कृषि पर्यवेक्षक गीता जी ने पदभार ग्रहण किया। सभी उपस्थितजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे भी किसानों की सेवा में समर्पित रहेंगी।
यह विदाई समारोह न केवल एक अधिकारी के प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता और सेवाभावी सोच को भी दर्शाता है।