अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। आगामी सोजत महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए मंगलवार को स्थानीय उम्मेद गौशाला, बस स्टैंड पर सोजत की सभी सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री से मिलकर आयोजन में प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आगामी 1 अक्टूबर (आसोज सुदी नवमी) को सोजत अपनी स्थापना के 972वें वर्ष में प्रवेश करेगा। इस अवसर को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए बैठक में सभी पार्षदों, विभिन्न समाजों के संगठनों, महिला संगठनों, छात्र संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं की व्यापक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में भामाशाह एवं संयोजक अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति के सत्य नारायण गोयल, सोजत सेवा मंडल के पुष्पत राज मुणोत, वरिष्ठ नागरिक समिति के हितेंद्र व्यास, अभिनव कला मंच उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास एवं सचिव चेतन व्यास, भारत विकास परिषद् के राम स्वरूप भटनागर, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, माली सैनी समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी, पार्षद जोगेश जोशी, रशीद गोरी, अशोक सैन, राजकुमार चौधरी, जवरीलाल बौराणा, कृष्णा भाटी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।