अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। स्थानीय उम्मेद गौशाला में शनिवार शाम 5:30 बजे सोजत महोत्सव समिति की तृतीय बैठक आयोजित होगी। महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं पार्षद जोगेश जोशी ने बताया कि बैठक में चार सदस्यीय कोर कमेटी की देखरेख में खेलकूद व अन्य आयोजनों के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें उत्तरदायित्व सौंपे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के संयोजक अनोपसिंह लखावत एवं सह संयोजक पुष्पत राज मुणोत के मार्गदर्शन में गतिविधियों की रूपरेखा तय होगी। शुक्रवार को महोत्सव को लेकर समिति उपाध्यक्ष पार्षद भवानी शंकर सोनी, सचिव चेतन व्यास एवं सह सचिव राजेश अग्रवाल ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं संगठनों को पीले चावल वितरित किए।
आयोजन की तैयारियों में पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास सहित माणक राज चौहान, प्रकाश सोनी, ताराचंद सैनी, हितेंद्र व्यास, सत्य नारायण गोयल, राम स्वरूप भटनागर, महेंद्र मेहता, सत्लुसिंह भाटी, अशोक सैन, रशीद गोरी, राजकुमार चौधरी, जवरीलाल बौराणा, कृष्णा भाटी व भीकाराम प्रजापत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महोत्सव समिति का लक्ष्य इस बार सोजत महोत्सव को प्रदेश स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाना और इसे यादगार बनाना है। तृतीय बैठक में आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।