अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। सोजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज 27 सितम्बर 2025 को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष जोगेश जोशी (लक्की जोशी) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सोजत सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं—
- मोहरा कला
- मोड़ भट्टा सोजत
- सोजत स्पोर्ट्स क्लब
- पाचुण्डा कला
- पंचायत क्लब सोजत
- रामपुरा (देवली कला)
- धुंधला
- टाइगर क्लब (नेहड़ा बेरा)
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सवेरे 9 बजे से भोलेश्वर महादेव मंदिर मोड़ भट्टा, सोजत में विधिवत होगा और समापन सांय 5 बजे।
सोजत महोत्सव समिति के भवानी शंकर सोनी और राजेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव इन दिनों अपने चरम पर है और पूरा शहर उत्साह के रंग में रंगा हुआ है। आने वाले दिनों में घूमर नृत्य प्रतियोगिता और “मैं सोजत हूँ” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
समिति के चेतन व्यास ने जानकारी दी कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य रसरंग कवि सम्मेलन होगा, जो नगरपालिका सोजत के सौजन्य से 1 अक्टूबर 2025 को रामेलाव तालाब स्थित ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में आयोजित किया जाएगा।
सोजत महोत्सव को नगरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं में समिति के अनोपसिंह लखावत, पुष्पतराज मुणोत, ताराचंद सैनी, हितेंद्र व्यास, भवानी शंकर सोनी, राजेश अग्रवाल, जोगेश जोशी, श्यामलाल व्यास, नरपतसिंह दहिया, सत्तुसिंह भाटी, डॉ. रशीद गौरी, अशोक फौजी सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
वही रणजीत सिंह राजपुरोहित, गुलाबराम मालवीय, संतोष सिंह, रतन बंजारा, मदन सिंह, विशन सिंह भाटी, सोहन मालवीय, अमर चंद राकावत मनोज पालीवाल कुलदीप दाधीच, भवानी सिंह, दलपत सिंह, भरत सोलंकी, कानाराम सोलंकी, भिकाराम जाट, जितेंद्र सिंह, मोंटू सेन, जानू जोशी का भी प्रतियोगिता को सहयोग और समर्थन मिल रहा है।