अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। 2 अक्टूबर को शहर के कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्र पालरिया ने की। उन्होंने गांधीजी के जीवन, उनके सत्य-अहिंसा के सिद्धांत और स्वतंत्रता आंदोलनों में उनकी भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टांक और पार्षद सुनीता सोनी ने भी विचार व्यक्त करते हुए गांधी और शास्त्रीजी की सादगी, देशप्रेम और अनुकरणीय जीवनशैली को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, पार्षद बालमुकुंद गहलोत, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष रंजीता जोशी, कांग्रेस जिला सचिव इंदिरा पवार, नगर कांग्रेस सचिव तेजवीर सिंह, कोकिला मारू, गयूर अहमद, नगर कांग्रेस प्रवक्ता रितेश चौहान, प्रहलाद सिंह, सलीम, गोविंद सिंह चारण, फिरोज, भेरू सिंह गुर्जर, मांगीलाल सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।