अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजतसिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी महोत्सव के तहत शुक्रवार को सोजतसिटी की गजानन बस्ती में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन (रूट मार्च) आयोजित किया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने घोष की सुमधुर ध्वनि और अनुशासन का परिचय देते हुए शहर में एकता और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण
पथ संचलन का प्रारंभ रामेलाव तालाब के पास हुआ। यहाँ स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ, जिसके पश्चात ध्वज वंदन किया गया। मुख्य अतिथि सुमिरन जी साहेब ने स्वयंसेवकों को अपना संदेश दिया, और उसके बाद जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार ने बौद्धिक दिया। उन्होंने बताया कि यह अनुशासित संचलन समाज में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है।

संचलन मार्ग और नागरिक अभिनंदन
बौद्धिक के पश्चात पथ संचलन तालाब की बारी से शुरू हुआ और शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इसका मार्ग कोट का मोहल्ला, चारभुजा मंदिर, धान मंडी, सब्जी मंडी, मैंन बाजार, एसबीई बैंक से होते हुए पुलिस थाना रोड, चांदपोल गेट, गणेशजी मंदिर, सरगरो की गली तक गया। इसके बाद यह लोटस स्कूल, पशु चिकित्सालय, संकल्प एकेडमी, न. 1 विद्यालय के पास महेंद्रटांक की गली से होता हुआ विश्वकर्मा मंदिर के पास से वापस तालाब की बारी पर आकर संपन्न हुआ।
पथ संचलन जिस-जिस मार्ग से गुजरा, वहाँ स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शहरवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनके अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
प्रमुख उपस्थिति
इस पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अरविंद गुप्ता, दीपक पलोड, राम अवतार भाटी, प्रशांत टॉक, पीयूष प्रजापत, सुरेश प्रजापत, अमरप्रताप जांगिड़, सुरेश चौधरी, गुंजन शर्मा, खुशबीर सिंह, देवीलाल सांखला, गोपाल माली, नितेश, मुरलीधर, सिद्धार्थ श्रीमाली, सुरेश मेवाडा, विकास टांक, चन्द्रशेखर शर्मा, मुकेश मेवाडा, लाकेश राठी, रामपाल वैष्णव, हनुमानराम गहलोत, नवीन सैनी, सुनील सैन, महावीर अखावत, और ईश्वरसिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने घोष के साथ संचलन में भाग लिया।