अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। आर्य समाज- सोजत के तत्वावधान में स्थानीय रामेलाव तालाब स्थित प्राचीन आर्य समाज मंदिर पर फाल्गुनी नवसस्येष्टि पर्व मनाया गया । यज्ञ से आरंभ हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज की उपप्रधान पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जगमोहन गुप्ता ने की । उन्होंने नेहरू पार्क कचहरी के पास स्थित आर्य समाज भवन को असामाजिक तत्वों से छुड़वाने हेतु कानूनी लड़ाई लड़ने को समय की महती आवश्यकता बताया ।

आर्य समाज सोजत के प्रधान दलवीर राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि होली के अवसर पर आयोजित फाल्गुनी नवसस्येष्टि पर्व पर यज्ञ, भजन, सत्संग व उपदेश के आयोजन संपन्न हुए जिसमें पौरोहित्य की भूमिका नवनीत राय ‘रुचिर’ ने निभायी वहीं मुख्य यजमान श्रीमती अर्चना जगमोहन गुप्ता सहित उपस्थिति आर्य सदस्यों मास्टर साँवतराज सिंगाड़िया, समाजसेवी विकास राय, श्रीमती रचना राय, योग शिक्षिका श्रीमती वीणा भटनागर व सुश्री राध्या गुप्ता ने यज्ञ में आहुतियां दीं ।

