अदबी उड़ान एवं तारा संस्थान का
वरिष्ठ जन सम्मान समारोह संपन्न

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
उदयपुर। तारा संस्थान के सेक्टर 14 स्थित
मां द्रोपदी देवी आनन्द वृध्दाश्रम में वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अदबी उड़ान संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष खुर्शीद शेख़ खुर्शीद ( राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ), डाक्टर कल्पना गोयल( संस्थापक एवं अध्यक्ष तारा संस्थान), डाक्टर विनय भाणावत डाक्टर इक़बाल सागर एवं मीनूज जोसफ ने मन्च की शोभा बढ़ाई । डाक्टर कल्पना जी गोयल ने उपस्थित गण का स्वागत करते हुए तारा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। खुर्शीद शेख़ खुर्शीद ने अदबी उड़ान संस्था एवं अदबी उड़ान पत्रिका की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा शर्मा आनंद आश्रम का अवलोकन भी किया गया। सभी ने तारा संस्थान द्वारा संचालित आश्रम का अवलोकन कर पाया कि वहां रहने वाले बहुत ही खुश एवं सुरक्षित हैं तथा सभी ने तारा संस्थान को हृदय से बधाई दी ।
कार्यक्रम में अदबी उड़ान के सभी साहित्यकारों, डाक्टर्स, एडवोकेट्स, साहित्य प्रेमियों एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त को शाल,पाग, पुरना तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खुर्शीद शेख़ खुर्शीद को विशेष रूप से अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट उपलब्धियों हेतु डा विनय भाणावत (लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड धारी), नगमा उर्फ़ चीनू दीदी (पशु सेवा में समर्पित), रामदयाल मेहरा (चंबल साहित्य श्री पुरस्कृत ), इमरान शेख़ (अदबी उड़ान पत्रीका प्रकाशक,), को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एडवोकेट सुशील जी,जाहिद खान, महेश जोशी,खूबी लाल खत्री, हफीज़ एहमद शेख़, आतिका जी व रिजवाना शेख़ सहित सभी साहित्यकारों में आबिद अदीब, श्रेणी दान चारण, डाक्टर निर्मल गर्ग, डाक्टर इस्हाक़ फुरकत, मोहम्मद इस्हाक़ फौजदार, मोहम्मद अस्लम आजाद, डाक्टर सुभाष अग्रवाल,डाडम चंद डाड़म, विजयलक्ष्मी देता, श्याम मठपाल, डाक्टर मनोहर श्रीमाली, डाक्टर शाहिद इक़बाल शेख़, सलीम आगवानी, लतीफ़ अंसिरी, रियाज़ अहमद, डाक्टर निर्मला शर्मा, वंदन राज टाक व गोविंद लाल औढ़ को सम्मानित किया गया। खुर्शीद शेख़ खुर्शीद ने तारा संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।