प्रजापति समाज 31जनवरी को श्री श्री यादे माता जयन्ती महोत्सव मनाएंगे
माही बीज को निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। 31 जनवरी को प्रजापति समाज विकास संस्थान सोजत द्वारा श्री श्री श्रीयादे माता जयन्ती महोत्सव (माही बीज का आयोजन किया जायेगा, जिसमे 30 जनवरी को रात्री भजन संध्या का आयोजन रखा गया है. 31 जनवरी को सुबह प्रजापत छात्रावास से चान्दपोल गेट, मैन मार्केट होते हुए बिलाडिया गेट स्थित श्री श्रीयादे माता मन्दिर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा
यह सम्पूर्ण जानकारी प्रजापति समाज विकास संस्थान के मिडिया प्रभारी पारसमल मुळेरा ने संस्था के अध्यक्ष एवं प्रजापत समाज के अध्यक्ष सुरेश कवाडिया के परामर्श से दी – संस्था के सभी पदाधिकारी व अन्य सदस्य लगे सफल आयोजन मे : भीकाराम राटोलिया, रामचन्द झोडेका, विष्णु राटोलिया, तुलसी राम राटोलिया, गौतमचन्द कवाडिया, देवाराम मुळेरा, रविन्द्र प्रजापत, राजेन्द्र राटोलिया, लक्ष्मण राम कवाडिया बाबूलाल राटोलिया योगेश कवाडिया भैराराम काळ बाल आदि जुटे हुए हैं।