
✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
सोजत। गौपुत्र सेना सोजत की ओर से मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा प्रकरण में 14 गौरक्षकों को सुनाई गई आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा के संबंध में माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सोजत उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय पुनः जांच कराने, आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा संवैधानिक प्रावधानों के तहत दया याचिका पर विचार करने की मांग की।
गौपुत्र सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा एडीजे न्यायालय ने वर्ष 2022 के नज़ीर अहमद प्रकरण में 13 जून 2026 को 14 गौरक्षकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। संगठन का कहना है कि इस निर्णय के बाद देशभर के गौभक्तों एवं सनातन समाज में गहरी चिंता और दुःख की भावना व्याप्त है।
गौसेवा करने वालों का मनोबल प्रभावित होने की जताई आशंका
ज्ञापन में कहा गया कि देशभर में अनेक लोग गौसेवा और गौरक्षा को अपनी धार्मिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी मानते हैं। ऐसे में इस निर्णय के बाद भविष्य में गौसेवा एवं गौरक्षा से जुड़े लोगों का मनोबल प्रभावित होने की आशंका है। संगठन का कहना है कि यदि मामले में किसी स्तर पर तथ्य, साक्ष्य या परिस्थितियों का समुचित परीक्षण नहीं हो पाया हो तो न्याय के हित में निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय पुनः जांच आवश्यक है, ताकि सत्य पूरी तरह सामने आ सके और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें
गौपुत्र सेना ने राष्ट्रपति महोदया के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं—
प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय पुनः जांच अथवा विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराई जाए।
संबंधित पक्ष को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की निष्पक्ष समीक्षा हो सके।
यदि जांच एवं विधिक प्रक्रिया में संबंधित व्यक्तियों के निर्दोष होने के पर्याप्त आधार प्राप्त हों तो संविधान के अंतर्गत उपलब्ध दया एवं क्षमादान संबंधी प्रावधानों के अनुसार उचित निर्णय लिया जाए।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान गौपुत्र सेना राजस्थान के प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार मेवाड़ा, जिलाध्यक्ष मदन सिंह जोधा, जोगेश कुमार जोशी (लकी), जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खींची, जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उणेचा, जिला संगठन महामंत्री दिनेश चितारा, जिला महासचिव चेतन मेवाड़ा, जिला प्रचारक अमन सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवी मेवाड़ा, चेनराज टाक, तहसील अध्यक्ष, भेराराम प्रजापत (मारवाड़ तहसील अध्यक्ष), नगर अध्यक्ष मुकेश कच्छवाह, नगर संगठन महामंत्री जीत बोराणा, मीडिया प्रभारी मोहित मेवाड़ा, नगर उपाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, नरेश अग्रवाल, नगर संगठन मंत्री पिंटू खींची, हिंगलाज गौसेवा समिति के संस्थापक एसएस योगी श्रवण नाथ, नारायण लाल, एडवोकेट राहुल, दिनेश खींची, मनीष पारिक, मनीष जांगिड़, मनीष पालरिया, योगेश, कैलाश चावला, दीपक वैष्णव, एलएसए पप्पूसिंह, एलएसए राजेंद्र गर्ग, रामचंद्र, केलाश, विक्रम मेवाड़ा, चंदन सिंह राणावत, राहुल चंदेल, नवरत्न चंदेल, जितेंद्र राठौड़, विशाल मेवाड़ा, हर्ष मेवाड़ा, धिनावास गौपुत्र सेना अध्यक्ष रमेश पुरी, बगड़ी गौसेवा समिति के धर्मेंद्र गर्ग, राहुल चौहान, प्रकाश प्रजापत, दीपक मारू, हिमांशु प्रजापत, विनोद नाथ, श्रीकृष्ण गौसेवा सांडिया के खीवराज चौहान, मनीष मोठा, चेतन चौहान, सुनील पवार सहित बड़ी संख्या में गौभक्त एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

