
✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
Contents
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को राजस्थान बजट 2025 पेश किया, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। सरकार ने 1.25 लाख सरकारी नौकरियों और 1.5 लाख प्राइवेट नौकरियों के सृजन की घोषणा की। 150 यूनिट फ्री बिजली, नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार, और शिक्षा-स्वास्थ्य सुधारों पर जोर दिया गया है।
रोजगार और शिक्षा: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
- 1.25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी।
- 1.5 लाख नौकरियां निजी क्षेत्र में दिलाने का लक्ष्य।
- 50,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाई जाएगी।
- कोटा में 150 करोड़ की लागत से विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट बनेगा।
- 1,500 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब, डिजिटल प्लेनेटेरियम, और साइंस सेंटर में इनोवेशन हब स्थापित होंगे।
बिजली और पानी: घर-घर सुविधा
- 150 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
- गरीब परिवारों के घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
- 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन, 5,000 नए कृषि कनेक्शन।
- 10 गीगावाट के बिजली पावर प्लांट लगेंगे।
- 2 लाख नए जल कनेक्शन जोड़े जाएंगे।
- 1,500 हैंडपंप और 1,000 ट्यूबवेल्स स्थापित किए जाएंगे।
सड़क, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर: बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर
- 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनेंगे।
- 15 शहरों में रिंग रोड बनाई जाएगी।
- जयपुर मेट्रो के नए फेज की घोषणा।
- 5,000 करोड़ से सड़क और पुलों का उन्नयन।
- 21,000 किलोमीटर नई सड़कें, हर विधानसभा क्षेत्र में ₹10 करोड़ की सड़कें बनेंगी।
स्वास्थ्य: ‘मां’ फंड से मिलेगी सुविधा
- ₹3,500 करोड़ का ‘मां’ फंड स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च होगा।
- 70+ आयु वालों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना में नए पैकेज।
- सभी जिला अस्पतालों में डायबिटिक क्लिनिक और PHC में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगेंगी।
- कारीगरों को फ्री आंखों की जांच और चश्मे दिए जाएंगे।
- ‘फिट राजस्थान अभियान’ शुरू होगा, ₹50 करोड़ का बजट।
सामाजिक कल्याण: हर वर्ग के लिए राहत
- कमजोर आय वर्ग की वृद्धा, विधवा पेंशन ₹1,250 होगी।
- 1 लाख दिव्यांगों को ₹150 करोड़ की लागत से आर्टिफिशियल लिंब उपकरण।
- 60 करोड़ की ‘दादूदयाल घुमंतु सशक्तिकरण योजना’, 25,000 आवास पट्टे दिए जाएंगे।
- ₹350 करोड़ का गिग एंड अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर फंड।
पर्यटन और धार्मिक विकास
- 975 करोड़ रुपए पर्यटन विकास के लिए।
- 100 करोड़ से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित होगा।
- 6,000 वरिष्ठ नागरिक हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करेंगे।
- गोविंद देवजी कला महोत्सव के लिए ₹50 करोड़।
औद्योगिक और स्टार्टअप प्रोत्साहन
- 1,500 नए स्टार्टअप स्थापित किए जाएंगे।
- 750+ स्टार्टअप को फंडिंग मिलेगी।
- ‘विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना’ के तहत 2 करोड़ तक के लोन पर 8% ब्याज सब्सिडी।
- ₹500 करोड़ का विवेकानंद रोजगार सहायता कोष।
- दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़े दो लॉजिस्टिक पार्क।
राजस्थान का विकास रफ्तार पकड़ेगा
बजट 2025 में रोजगार, बिजली-पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है। युवाओं, किसानों, महिलाओं, और दिव्यांगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा हुई है। सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को $350 बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। राजस्थान अब ‘सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।