अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत।शहर के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, कथाकार डाॅ रशीद गौरी को ‘भीष्म सम्मान -2025’ से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान उनके साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार बिहार द्वारा आनलाइन प्रदान किया गया है।
यह सम्मान संस्था द्वारा स्व. भीष्म प्रसाद जी की स्मृति में दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार एक निस्वार्थ साहित्यिक संस्था है। संस्था द्वारा हिंदी भाषा के प्रति समर्पित साहित्यकार, समाजसेवी एवं अन्य विशेषज्ञ महानुभावों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।
साहित्यकार डॉ ग़ौरी विगत चार दशक से साहित्य सेवा से जुड़े हुए हैं तथा अनेक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इस सम्मान पर उन्होंने संस्था के संयोजक-ईकाई अध्यक्ष रूपेश कुमार एवं संस्थापिका डाॅ दीपिका सुतोदिया का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर शहर के साहित्यकारों,कवियों एवं गणमान्यजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां दीं।