वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। बड़ावास माली समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रबुद्ध जनों की सर्वसम्मति से गोरधन लाल गहलोत को बड़ावास चौधरी के पद पर चुना गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
गोरधन लाल गहलोत कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके चौधरी बनने पर माली समाज के जिला अध्यक्ष ताराचंद टांक, पूर्व चौधरी रामचंद्र खेजड़ा, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद गोयल, सोजत सेवा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम गहलोत, मंत्री पुष्पत राज मुणोत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहनलाल टॉक, भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, अभिनव कला मंच उपाध्यक्ष श्यामलाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा, मोहनलाल परिहार, रामेश्वर, हीरालाल, मागीलाल, श्याम परिहार, पारम अमरचंद्र, ताराचंद्र, मागीलाल पालडिया, सुरेश रामचंद्र गहलोत, मांगीलाल मगरिया, मदन गहलोत, नारायण, नेमाराम परिहार, महेंद्र, बालमुकुंद गहलोत, गौतम, मोहनजी, सुजाराम परिहार, अनवर खान, अकरम खान, मनीष, दिनेश और टीकम ने भी गहलोत को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
