सोजत रोड़ से अक्षय कुमार सेन कि रिपोर्ट।
सोजत रोड। शहर में इन दिनों फागोत्सव की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में आज श्री श्रीया देवी मंदिर परिसर में फागोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री विनायक महिला मंडल की सदस्यों ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण सहित सभी देवी-देवताओं के भजन गाए। महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए भजन संध्या में नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर श्री विनायक महिला मंडल की किरण सेन, पुष्पा देवी, गायत्री शर्मा, कोकिला मेवाड़ा, कंचन देवी, जिया कंवर, केला देवी, गीता देवी, विद्या देवी, पिंकी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
मंदिर परिसर में हुए इस आयोजन से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला, और फागोत्सव की रंगत से पूरा माहौल भक्तिरस से सराबोर हो गया।