
सोजत सिटी। सोजत की पावन धरा एक बार फिर पुण्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। श्री शांति वर्धमान जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने हर्षपूर्वक घोषणा की है कि मूर्ति पूजक श्री संघ की भावभरी विनंती को स्वीकार करते हुए तिर्थोद्वारक परम पूज्य नीति सूरिश्वर महाराजा समुदायवर्ती गच्छाधिपति प.पू. आचार्य ललितप्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञावर्तीनी एवं सरल स्वभावी परम पूज्या साध्वी श्री आनंद श्रीजी म.सा. की प्रमुख शिष्याएँ—
- प.पू. साध्वी श्री रत्नमाला श्रीजी म.सा.
- साध्वी मुक्ति माला श्रीजी म.सा.
- साध्वी दिव्यरत्न माला श्रीजी म.सा.
तथा ठाणा 3 इस वर्ष का चातुर्मास सोजत सिटी के आराधना भवन में करने के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।
चातुर्मास: आध्यात्मिक साधना और धर्म उपदेश का अवसर
चातुर्मास का समय जैन धर्म में आत्मशुद्धि, तपस्या, प्रवचन और धार्मिक आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान साध्वी मंडल सोजत में रहकर धर्म प्रवचन, आराधना, तपस्या, धार्मिक अनुष्ठान एवं जनकल्याणकारी उपदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
श्री शांति वर्धमान जैन ट्रस्ट ने इस शुभ अवसर पर समस्त जैन समाज एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे चातुर्मास के दौरान अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लें एवं अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर करें।
सोजत सिटी में 2025 का चातुर्मास न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त बनाएगा, बल्कि समाज को नैतिक और सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में भी प्रेरित करेगा।