सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
जयपुर सोजत: ग्रीन बजट घोषणा के तहत राज्य सरकार ने गोवंश को संरक्षित करने और खेती में बैलों की महत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत बैल रखने वाले किसानों को प्रति वर्ष 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
योजना के लिए पात्रता:
- किसान के पास एक जोड़ी (2 बैल) होने चाहिए।
- किसान के नाम कृषि भूमि (भू स्वामित्व) होनी चाहिए।
- बैलों की अधिकतम आयु 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बैलों का पशु बीमा अनिवार्य होगा।
- बैलों के स्वास्थ्य का प्रमाण पत्र वेटरनरी हॉस्पिटल से बनवाना अनिवार्य होगा।
आवेदन प्रक्रिया:
जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं, वे राज किसान सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- बैलों के साथ किसान की फोटो।
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र।
- जमाबंदी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र)।
- पशु बीमा दस्तावेज।
अधिक जानकारी के लिए:
किसान अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
⚠️ ध्यान दें: अभी इस योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी, इसकी सूचना आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।
यह योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है, जिससे खेती में बैलों की उपयोगिता बढ़ेगी और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, इससे जुड़े नए अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे।