चुनौतियों को अवसर में बदलने का जज़्बा रखने वाली श्रीमाली ब्राह्मण समाज की होनहार बिटिया मुद्रिका दवे ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की 10वीं कक्षा में 96.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बिरला इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मुद्रिका ने अपने जिले पाली के साथ-साथ अपने कुल और समाज का नाम भी गौरवान्वित किया है।
मिनाक्षी और मुकेश दवे की सुपुत्री मुद्रिका बचपन से ही मेहनत और लगन की मिसाल रही हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सहजता से नहीं, बल्कि अपने ताऊ गोपाल दवे द्वारा दिए गए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को स्वीकार करते हुए कड़ी मेहनत के बल पर हासिल की है।
मुद्रिका ने इस सफलता को “ऑपरेशन सिंदूर” में शहीद हुए सैनिकों एवं पहलगाम आतंकी हमले के शिकार परिजनों को समर्पित कर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया है।
सोजत निवासी और इतिहास के व्याख्याता मुकेश दवे की इस सुपुत्री का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना और शिक्षा को बढ़ावा देना है। उनके इस जज्बे को संबल मिला उनके दादा सेवानिवृत्त आरआई महेंद्र दवे, माता मिनाक्षी दवे और ताऊ गोपाल दवे की प्रेरणाओं से।
भारतीय संगीत, संस्कृति और रंगोली जैसी कलात्मक विधाओं में भी पारंगत मुद्रिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय स्टाफ और शुभचिंतकों को दिया है।
छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे,, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, प्रधानाचार्या आशा राजपुरोहित एमडी मदन गहलोत, महेंद्र दवे गोपाल दवे चेतन व्यास, दिनेश , मनीष व्यास अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर कमेटी अध्यक्ष विधु शेखर दवे, महेंद्र दवे, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा,अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा,अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ललित शर्मा,बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, धीरेन्द्र धर्मेंद्र , सुरेंद्र व्यास, अशोक शर्मा, श्याम लाल व्यास, जितेन्द्र श्रीमाली कमल किशोर व्यास, देवेन्द्र त्रिवेदी महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास सहित समाज और शहर के गणमान्य लोगो ने बधाई दी।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज और पाली जिला मुद्रिका दवे की इस सफलता पर गौरव का अनुभव कर रहा है।