पांचवी बोर्ड परीक्षा परिणाम में फैजान खान ने हासिल की ए ग्रेड
ननिहाल सोजत में खुशी का माहौल
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राजस्थान पांचवी बोर्ड परीक्षा परिणाम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तखतगढ़ के फैजान खान ने एक ग्रेड हासिल किया है। फैजान अभी अपने ननिहाल सोजत आया हुआ है और उसका परिणाम देखकर ननिहाल में खुशी का माहौल है। फैजान ने ए ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। फैजान की इस सफलता से न केवल उसके माता-पिता, अपितु समस्त विद्यालय परिवार भी गर्वित है। फैजान का कहना है कि उसने नियमित पढ़ाई और अध्यापकों के मार्गदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
फैजान के पिता फिरोज खान एक कमठा मजदूर हैं और माता श्रीमती फिरोजा बानो एक गृहणी हैं। दोनों ही अपने बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। परिणाम घोषित होते ही जब तखतगढ़ से गणित के टीचर शाहरुख खान ने ऑनलाइन मार्कशीट भेजी तो फैजान के परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
फैजान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों तथा विद्यालय परिवार को दिया।
फैजान के नाना वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही रिहाना रानू, जेबुन्निसा, जायदा, माता फिरोजा बानो, मामा अब्दुल खालिद अब्दुल जावेद मोहम्मद इम्तियाज राही, शबनम परवीन आदि ने बधाई और शुभकामनाएं पेश की।