उद्योगपति विकास टाक लघु उद्योग भारती सोजत इकाई के अध्यक्ष पद पर नियुक्त
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की’ कार्यकर्त्ता एवं संगठन परिचय बैठक’ अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद भाई साहब,अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांति लाल बालड़ के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सोजत में मेहन्दी को GI टैग दिलवाने में व अन्य सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी, सेवा कार्यो में आर्थिक सहयोग करते रहने, गौ सेवा में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उद्योगपति विकास टाक (MLT) को लघु उद्योग भारती सोजत इकाई के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। उनके मनोनयन पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश जी सुराणा,पूर्व कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि विकास टाक का अनुभव, कार्यक्षमता, नेतृत्व और निर्लोभ को भावना से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। विकास टाक ने बताया कि सोजत क्षेत्र के सभी प्रकार के उद्योगों के हितार्थ में, उनकी मूलभूत समस्याओं को लघु उद्योग भारती के माध्यम से दूर करने के हर प्रयास किये जायेंगे। हर एक उद्यमी की किसी भी विभागीय समस्या के लिए जिला, प्रान्त और प्रदेश के संगठन की सहायता से तत्पर रहेंगे। विकास टाक ने अपने कार्यकारिणी में श्याम (ताज हिना) उपाध्यक्ष, राजेन्द्र वैष्णव उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर सचिव, अनिल ओझा कोषाध्यक्ष, अशोक गहलोत(GI) सह सचिव का दायित्व सौंपा।